रंगीन फूलगोभी से हर महीने कमाए लाखों रुपए, जाने कैसे करना होता है यह बिजनेस
- Nikhil Arora
- Jul 7, 2024
- 2 min read
cauliflower business Idea : किसान नई तकनीक से फसल उत्पादन करके बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हैं। सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों के लिए कई प्रकार की सब्जियां तैयार करके पैसा कमाने का मौका रहता है। अगर आप भी एक किसान है तो आज हम आपको तगड़ी कमाई करने का बिज़नेस आईडिया देने जा रहे हैं। अगर आपने बाजार में सामान्य रंग की सफेद गोभी के अलावा नीली, पीली, गुलाबी और हरे रंगों की गोभी देखी है तो यह बिजनेस आइडिया आपके लिए बहुत ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है। बाजार में इस प्रकार की गोभी बहुत ज्यादा डिमांड में है।
आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वैज्ञानिकों ने जो अलग-अलग रंगों की गोभी तैयार की है वह कैसे आपके लिए फायदेमंद है और इसका बिजनेस करके आप कैसे अच्छी इनकम जनरेट कर सकते हैं।
रंगीन फूलगोभी का बिजनेस आइडिया
वैज्ञानिकों ने कई प्रकार की अलग-अलग रंगों की फूलगोभी तैयार कर दी है जो आपके स्वास्थ्य के लिए तो लाभदायक होती ही है, साथ ही आकर्षक रंगों में होने की वजह से बाजार में इसकी डिमांड और ज्यादा हो गई है। यह गोभी आकर्षक दिखने के साथ ही शरीर के लिए विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य लाभ देने वाली होती है। इसके स्वास्थ्य लाभ को देखकर ही बाजार में इस गोभी की डिमांड बहुत ज्यादा हो गई है। भारत के अंदर विभिन्न राज्य जैसे बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में किसान अलग-अलग रंगों की गोभी उत्पादन करके अच्छी कमाई कर रहे हैं।
कब तैयार होती है गोभी की फसल
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि गोभी की नर्सरी में सितंबर से लेकर अक्टूबर महीने के बीच में तैयार किया जाता है। यहां पर अलग-अलग रंगों की फूलगोभी जैसे गुलाबी, हरा, पीला आदि तैयार किया जाता है। इसके लिए 20 से 30 दिन के अंदर रोपाई का कार्य किया जाता है। वह भी उत्पादन के लिए 20 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान तैयार किया जाता है, साथ ही फसल उत्पादन करने के लिए सही मिट्टी होना जरूरी है।
रंगीन फूलगोभी की फसल कितने दिन में तैयार होती है
सभी किसानों को हम जानकारी देना चाहेंगे की रंगीन फूलगोभी की फसल को तैयार होने में तीन से चार महीने का समय लग जाता है। सफेद फूलगोभी की बात करें तो बाजार में इसकी सामान्य कीमत ₹20 से लेकर ₹30 किलो तक होती है।
रंगीन फूलगोभी के बिजनेस में कमाई
रंगीन फूलगोभी के बिजनेस में आप बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं। यहां पर आप रंगीन फूलगोभी को सफेद फूलगोभी की तुलना में दोगुना या तीन गुना दाम पर बेच सकते हैं। इससे आपको बहुत अच्छी कमाई होती है। रंगीन फूलगोभी विभिन्न प्रकार की बीमारियों से लड़ने में सहायता करती है। जैसे कैंसर दिल की बीमारी मोटापा आदि। यही वजह है कि स्वास्थ्य लाभ को ध्यान में रखकर भी इसकी डिमांड आगे और ज्यादा बढ़ेगी। ऐसे में आप इसकी खेती करके बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं।
Comments